ncert science class 8 chapter 2 mcq

ncert science class 8 chapter 2 mcq के लिए यहां से पढें।

ूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु

CHAPTER – 2

बहु-विकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

  1. सूक्ष्मजीवों को ……………….. की सहायता से देखा जाता है।
    1. टैलीस्कोप
    2. माइक्रोस्कोप
    3. पैटीस्कोप
    4. इनमें से कोई नहीं।

उत्तर- (2) माइक्रोस्कोप।

  1. निम्न में से कौन-सा वर्ग सूक्ष्म जीव है ?
    1. जीवाणु, शैवाल, प्रोटोजोआ
    2. विषाणु, शैवाल, कवक
    3. कवक, जीवाणु, प्रोटोजोआ
    4. उपरोक्त सभी।

उत्तर- (4) उपरोक्त सभी।

  1. जुकाम, इन्फ्लूएंजा रोग किस सूक्ष्मजीव से होते हैं ?
    1. विषाणु
    2. कवक
    3. जीवाणु
    4. प्रोटोजोआ।

उत्तर- (1) विषाणु।

  1. टायफाइड, क्षयरोग किस सूक्ष्मजीव से होते हैं ?
    1. विषाणु
    2. जीवाणु
    3. कवक
    4. प्रोटोजोआ।

उत्तर- (2) जीवाणु ।

  1. अतिसार, मलेरिया रोग ……….. से फैलते हैं।
    1. विषाणु
    2. जीवाणु
    3. कवक
    4. प्रोटोजोआ।

उत्तर- (4) प्रोटोजोआ ।

  1. राइजोयस, पेनिसीलिएम, एसपरजिलस…………. की उदाहरणें हैं।
    1. विषाणु
    2. जीवाणु
    3. कवक
    4. प्रोटोजोआ।

उत्तर- (3) कवक।

  1. यीस्ट का उपयोग के उत्पादन में ……………… होता है।
    1. चीनी
    2. एल्कोहल
    3. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
    4. सिट्रिक अम्ल।

उत्तर- (2) एल्कोहल।

  1. पोलियो का कारण है-
    1. प्रोटोजोआ
    2. विषाणु
    3. शैवाल
    4. कवक।

उत्तर- (2) विषाणु।

  1. ब्रेड तथा इडली के फूल जाने का कारण है
    1. यीस्ट में कोशिकाओं की वृद्धि
    2. माढ़ने का कारण
    3. ऊष्णता
    4. पीसना।

उत्तर- (1) यीस्ट में कोशिकाओं की वृद्धि।

  1. चीनी के एल्कोहल में परिवर्तन की क्रिया को ………….. कहते हैं।
    1. किण्वन
    2. नाइट्रोकरण
    3. परिरक्षण
    4. स्थिरीकरण।

उत्तर- (1) किण्वन।

  1. प्रतिजैविकों को निम्न सूक्ष्मजीवों द्वारा तैयार किया जाता है।
    1. जीवाणु और विषाणु
    2. विषाणु और कवक
    3. जीवाणु और कवक
    4. प्रोटोजोआ और कवक।

उत्तर- (3) जीवाणु और कवक।

12. चेचक के टीके की खोज ………… ने की थी।

    1. लुई पाश्चर
    2. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
    3. एडवर्ड जेनर
    4. न्यूटन।

उत्तर- (3) एडवर्ड जेनर।

13. पेनिसिलिन की खोज…………. ने की थी।

    1. न्यूटन
    2. एडवर्ड जेनर
    3. लूई पाश्चर
    4. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग।

उत्तर- (4) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग।

14. डेंगू के वायरस का वाहक कौन-सा है ?

    1. नर एडीस मच्छर
    2. मादा एडीस मच्छर
    3. नर एनाफलीस मच्छर
    4. मादा एनाफलीज मच्छर।

उत्तर- (2) मादा एडीस मच्छर।

  1. खुले एवं नम स्थान पर रखी ब्रेड पर कौन- सा सूक्ष्मजीव आक्रमण करता है ?
    1. कवक
    2. जीवाणु
    3. विषाणु
    4. शैवाल।

उत्तर- (1) कवक।

16. कौन-सा रोग वायरसजनित नहीं है ?

    1. खाँसी
    2. हैजा
    3. जुकाम
    4. इन्फ्लूएंजा (फ्लू)।

उत्तर- (2) हैजा

17. मलेरिया रोग किस जीव से फैलता है ?

    1. विषाणु
    2. जीवाणु
    3. कवक
    4. प्रोटोजोआ।

उत्तर- (4) प्रोटोजोआ।

18. अपघटन करने वाले सूक्ष्मजीव हैं-

    1. जीवाणु
    2. कवक
    3. शैवाल
    4. कवक व जीवाणु।

उत्तर- (4) कवक व जीवाणु।

19. लैक्टोबेसिलस जीवाणु पाया जाता है

    1. सिरके में
    2. पनीर में
    3. दही में
    4. शराब में।

उत्तर- (3) दही में।

20. वायुमंडल में N₂की मात्रा होती है-

    1. 60%
    2. 70%
    3. 78%
    4. 68%.

उत्तर- (3) 78%.

21. नाइट्रोजन नहीं पाई जाती-

    1. प्रोटीन में
    2. न्यूक्लिक अम्ल में
    3. विटामिन में
    4. कार्बोहाइड्रेट में।

उत्तर- (4) कार्बोहाइड्रेट में।

 

हमने ncert science class 8 chapter 2 mcq के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान  करने की कोशिश की है, उम्मीद करते हैं आपको अवश्य ही पसंद आयी होगी।

Read more :-

      1. Chapter-2-Class-8-Science (Exercise Question with Answers)
      2. Chapter-1-solutions-for-class-8-science (Exercise Question with Answers)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!