NCERT Solutions Class 8 Science Chapter 5

ncert solutions class 8 science chapter 5 के लिए यहां से पढें।

पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण

(Chapter 5)

अभ्यास के प्रश्न

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति कीजिए –

 (क) वह क्षेत्र जिसमें जंतु अपने प्राकृतिक आवास में संरक्षित होते हैं, …………………… कहलाता है।

(ख) किसी क्षेत्र विशेष में पाई जाने वाली स्पीशीज ………………….. कहलाती है।

(ग) प्रवासी पक्षी सुदूर क्षेत्रों से …………………….. परिवर्तन के कारण पलायन करते हैं।

उत्तर- (क) चिड़ियाघर , (ख) विशेष क्षेत्री स्पीशीज, (ग) जलवायु।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए –

(क) वन्य प्राणी उ‌द्यान एवं जैवमंडलीय आरक्षित क्षेत्र।

उत्तर- वन्यप्राणी उद्यान और जैवमंडलीय आरक्षित क्षेत्र में अंतर-

वन्यप्राणी उद्यान जैवमंडलीय आरक्षित क्षेत्र
एक ऐसा स्थान जहाँ जंगली जानवरों की सुरक्षा और संरक्षण किया जाता है। वन्य जीवन, पौधों और जंतु संसाधनों और उस क्षेत्र के आदिवासियों के पारंपरिक ढंग से जीवनयापन हेतु विशाल संरक्षित क्षेत्र।

(ख)  चिड़ियाघर एवं अभ्यारण्य

उत्तर- चिड़ियाघर एवं अभ्यारण्य में अंतर-

चिड़ियाघर अभ्यारण्य
चिड़ियाघर ऐसा स्थान है जहाँ जानवर अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रहते हैं। अभ्यारण्य – वह क्षेत्र है जहाँ जंतु और उनके आवास को संरक्षित रखा जाता है।

ग) संकटापन्न एवं विलुप्त स्पीशीज

उत्तर- संकटापन्न एवं विलुप्त स्पीशीज़ में अंतर-

संकटापन्न स्पीशीज विलुप्त स्पीशीज
वे जंतु जिनकी संख्या एक निर्धारित स्तर से कम होती जा रही है और वे विलुप्त हो सकते हैं। वे जंतु जो पृथ्वी से विलुप्त हो चुके हैं।

(घ) वनस्पतिजात एवं प्राणिजात

उत्तर- वनस्पतिजात और प्राणिजात में अंतर –

वनस्पतिजात प्राणिजात
किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले पेड़-पौधों का समूह। किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव-जंतुओं का समूह।

प्रश्न 3. वनोन्मूलन का निम्न पर क्या प्रभाव पड़ता है, चर्चा कीजिए-

 (क) वन्य प्राणी

उत्तर – वनोन्मूलन का वन्य प्राणियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। पेड़-पौधे जंगली जानवरों को आवास और भोजन प्रदान करते हैं। वनोन्मूलन उनके प्राकृतिक आवास को नष्ट कर देता है, जिससे वे भोजन, पानी और आश्रय से वंचित हो जाते हैं। इसके परिणामस्वरूप, कई प्रजातियाँ विलुप्त होने की कगार पर आ जाती हैं और जैव विविधता कम हो जाती है।

(ख) पर्यावरण

उत्तर – वनोन्मूलन का पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। यह मिट्टी के कटाव, बाढ़, और सूखे की घटनाओं को बढ़ाता है और कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में वृद्धि करता है, जिससे जलवायु परिवर्तन होता है। इसके अलावा, जैव विविधता में कमी आती है, जिससे पारिस्थितिकी तंत्र असंतुलित हो जाता है।

(ग) गाँव (ग्रामीण क्षेत्र)

उत्तर – गाँव (ग्रामीण क्षेत्र) पर वनोन्मूलन का प्रभाव – अधिकतर कृषि गाँवों में होती है। जब वनोन्मूलन होता है तो भूमि की गुणवत्ता में परिवर्तन आता है। इसके अलावा, ग्रामीण समुदायों के लिए आवश्यक प्राकृतिक संसाधनों, जैसे लकड़ी और वन उत्पादों की कमी हो जाती है।

(घ) शहर (शहरी क्षेत्र)

उत्तर – वनोन्मूलन का शहरी क्षेत्र पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शहरों में उ‌द्योग और वाहन बहुत मात्रा में चलते हैं। यदि वनोन्मूलन होगा तो पर्यावरण दूषित हो जाएगा और शहरों में जिंदगी स्वस्थ नहीं रहेगी। इसके अलावा, बाढ़ और जलवायु परिवर्तन के खतरे बढ़ जाते हैं। 

(ङ) पृथ्वी

उत्तर – वनोन्मूलन से प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बढ़‌ती है। यह वैश्विक जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा देता है और कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में वृद्धि करता है, जिससे तापमान बढ़ता है। कम पेड़ों का अर्थ है, मृदा अपरदन।

(च) अगली पीढ़ी।

उत्तर – वनोन्मूलन से पर्यावरण में परिवर्तन आते हैं जिससे अगली पीढ़ी पर बहुत प्रभाव पड़ता है। पर्यावरण प्रदूषित हो जाता है। इसलिए अगली पीढ़ी के लिए वन्य संपदा नहीं बचेगी।

प्रश्न 4. क्या होगा यदि-

(क) हम वृक्षों की कटाई करते रहे ?

उत्तर- यदि हम वृक्षों की कटाई करते रहे, तो वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ेगी, जिससे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग तेज हो जाएगी। मिट्टी का कटाव और बाढ़ की घटनाएँ बढ़ेंगी, जिससे कृषि और जल संसाधनों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। 

(ख) किसी जंतु का आवास बाधित हो ?

उत्तर- किसी जंतु के आवास के नष्ट होने से बढ़ती हुई जनसंख्या को जल और भोजन की उचित प्राप्ति नहीं होगी और वह स्पीशीज, संकटापन्न जाति में आ सकती है।

ग) मिट्टी की ऊपरी परत अनावरित हो जाए ?

उत्तर- मृदा की ऊपरी परत हटाने से मृदा में हयूमस की कमी होती है और उर्वरकता में कमी आ जाती है। धीरे- धीरे उर्वर-भूमि मरुस्थल में परिवर्तित हो जाती है। इसे मरुस्थलीकरण कहते हैं।

प्रश्न 5. संक्षेप में उत्तर दीजिए –

(क) हमें जैव विविधता का संरक्षण क्यों करना चाहिए ?

उत्तर – जैव विविधता का अर्थ है किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाले सभी पौधों, जंतुओं और सूक्ष्मजीवों को विभिन्न प्रजातियाँ।  हमें जैव विविधता का संरक्षण करना चाहिए क्योंकि जैव विविधता से हमें भोजन, दवाएं, और कच्चे माल मिलते हैं, जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को सुधारते हैं। यह जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने और प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने में मदद करती है। वन में विभिन्न पौधे प्रत्येक की आवश्यकता पूरी करने में समर्थ होते हैं। इससे शाकाहारी को भीजन मिलता है, भोजन श्रृंखला मजबूत होती है। इसलिए जंतुओं के संरक्षण के लिए विविध पेड़-पौधों का संरक्षण भी अति आवश्यक है।

(ख) संरक्षित वन भी वन्य जंतुओं के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है, क्यों ?

उत्तर – संरक्षित वन भी जीवों के लिए संरक्षित नहीं रहे क्योंकि इनके आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग वनों का अतिक्रमण करके उन्हें नष्ट कर देते हैं।

(ग) कुछ आदिवासी वन (जंगल) पर निर्भर करते हैं। कैसे ?

उत्तर – कुछ आदिवासी जातियाँ वनों पर निर्भर होती हैं। सतपुड़ा राष्ट्रीय उ‌द्यान की चट्टानों में आवास के प्रागैतिहासिक प्रमाण मिले हैं जिनसे आदिमानव के जीवनयापन के बारे में पता चलता है। चट्टानों पर कुछ कलाकृतियाँ जैसे लड़ते हुए मनुष्य और जानवर का शिकार, नृत्य एवं वाद्ययंत्रों को बजाते हुए दर्शाया गया है। बाघ और लोगों के समूहों की कलाकृतियाँ भी इन चट्टानों पर पाई गई हैं। कई आदिवासी आजभी जंगलों में रहते हैं।

(घ) वनोन्मूलन के कारक और उनके प्रभाव क्या हैं ?

उत्तर – वनोन्मूलन के कारण लोगों के बदलते जीवन स्तर और तकनीकी वृद्धि से वनों के उपयोग में अत्यधिक वृद्धि हुई है। अपने आराम और सुविधाओं के लिए वृक्षों की कटाई के निम्न उद्देश्य हैं-

(i) जनसंख्या वृद्धि के कारण घर बनाने की लकड़ी के लिए।

(ii) कृषि भूमि के लिए।

(iii) सड़कें और बाँधों के निर्माण के लिए।

(iv) पशुओं के अतिचरण के लिए।

(v) खानों में वृद्धि के लिए।

वनोन्मूलन के प्रभाव-वनोन्मूलन के मुख्य दुष्प्रभाव हैं-

(i) ऑक्सीजन/कार्बन डाइऑक्साइड के अनुपात का असंतुलन

(ii) अधिक बाड़ें

(iii) भू-स्खलन

(iv) जलवायु परिवर्तन

(v) वन में रहने वाले पशु-पक्षियों का नष्ट होना या प्रवास करना

(vi) स्थलीय जल में कमी

(vii) दवाइयों वाले पौधे नष्ट हो जाते हैं

(viii) भूमि की उर्वरकता में कमी

(ix) लकड़ी और रबड़ उ‌द्योगों में गिरावट।

(ड़) रेड डाटा पुस्तक क्या है ?

उत्तर – यह पुस्तक संकटापन्न स्पीशीज के रिकार्ड का स्रोत है। पौधे, जंतुओं और अन्य स्पीशीज के लिए अलग-अलग रेड डाटा पुस्तकें हैं।

(च) प्रवास से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर – प्रवास कुछ स्पीशीजों द्वारा अपने आवास से किसी निश्चित समय में बहुत दूर जाना प्रवास कहलाता है। प्रवास अधिकतर पक्षियों में पाया जाता है। पक्षी जलवायु परिवर्तन के कारण प्रवास करते हैं जैसे चपटे सिर वाली बतख, सुरखराब आदि प्रवासी पक्षी हैं।

प्रश्न 6. अपने स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने में आप किस प्रकार योगदान दे सकते हैं ? अपने द्वारा की जाने वाली क्रियाओं की सूची तैयार कीजिए।

उत्तर – अपने स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने में आप इन तरीकों से योगदान दे सकते हैं:-

(i) स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर अधिक से अधिक पेड़ और पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

(ii) कचरे को सही तरीके से निपटान करें और प्लास्टिक का उपयोग कम करें ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।

(iii) सड़कों के दोनों ओर वृक्ष लगाने चाहिएं।

(iv) वनों के काटने पर रोकथाम लगानी चाहिएं।

प्रश्न 8. वनोन्मूलन से वर्षा दर किस प्रकार कम हुई है ? समझाइए।

उत्तर – वन वर्षा लाने में सहायक होते हैं। इसलिए वनोन्मूलन से वर्षा में कमी आती है और भूमि की उर्वरकता में कमी आती है। जिस कारण प्राकृतिक आपदाएँ आने की संभावनाएँ बढ़ गई हैं।

प्रश्न 10. हमें कागज की बचत क्यों करनी चाहिए ? उन कार्यों की सूची बनाइए जिनके द्वारा आप कागज की बचत कर सकते हैं ?

उत्तर-एक टन कागज की उत्पत्ति के लिए 17 हरे-भरे पेड़ चाहिएं। इसलिए हमें कागज को बचत करनी चाहिए। कागज का 5-7 बार पुनःचक्रण हो सकता है। हमें कागज को बचाना चाहिए, उपयोग में आए कागज को पुनः उपयोग में लाना चाहिए और पुनः चक्र करना चाहिए। इससे वनों के साथ-साथ पानी और ऊर्जा की बचत होती है। हानिकारक रसायनों के उपयोग में भी कमी आती है।

 

हमने ncert solutions class 8 science chapter 5 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान  करने की कोशिश की है, उम्मीद करते हैं आपको अवश्य ही पसंद आयी होगी।

Read more :-

    1. NCERT-Solutions-for-Class-8-Science (Chapter – 1)
    2. NCERT-Solutions-for-Class-8-Science-Chapter-2)
    3. NCERT-Solutions-for-Class-8-Science-Chapter-3)
    4. NCERT-Solutions-for-Class-8-Science-Chapter-4)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!