ncert science class 8 mcq chapter 1

ncert science class 8 mcq chapter 1 के लिए यहां से पढें।

फसल उत्पादन एवं प्रबंध

CHAPTER – 1

बहु-विकल्पीय प्रश्न (MCQs)

1.इनमें से किस फसल को अधिक पानी की आवश्यकता होती है ?

    1. गेहूँ
    2. मक्का
    3. धान
    4. बाजरा।

उत्तर – (3) धान।

2. मिट्टी को उलटने-पलटने एवं पोला करने की प्रक्रिया को ………. कहते हैं।

    1. जुताई
    2. बुआई
    3. सिंचाई
    4. निराई।

उत्तर- (1) जुताई।

3.सिंचाई की आधुनिक विधि है

    1.  घिरनी
    2. रहट (उत्तोलक तंत्र)
    3. चेन पंप
    4. छिड़काव तंत्र।

उत्तर – (4) छिड़काव तंत्र।

4. निम्न में किस विधि में जल बूंद-बूंद करके पौधों की जड़ों में गिरता है ?

    1. ड्रिप तंत्र
    2. छिड़काव तंत्र
    3. उत्तोलक तंत्र
    4. घिरनी।

उत्तर– (1) ड्रिप तंत्र।

5. खेतों में से खरपतवार हटाने की प्रक्रिया को ……. कहते हैं।

    1. बुआई
    2. कटाई
    3. निराई
    4. सिंचाई।

उत्तर – (3) निराई।

6. एक अनाज फसल को पकने में लगभग  ………… महीने का समय लगता है।

    1.  1 से 2
    2.  5 से 6
    3.  6 से 7
    4.  3 से 4.

उत्तर – (4) 3 से 4.

7. मछली के तेल में कौन-सा विटामिन अधिक मात्रा में पाया जाता है ?

    1. विटामिन B
    2. विटामिन D
    3. विटामिन C
    4. विटामिन A

उत्तर – (2) विटामिन D.

8. इनमें से कौन-सा वर्ग रबी फसलों का है ?

    1. गेहूँ, चना, मटर
    2. गेहूँ, धान, चना
    3. धान, सोयाबीन, कपास
    4. सरसों, अलसी, मक्का।

उत्तर– (1) गेहूँ, चना, मटर।

9. इनमें से कौन-सा वर्ग खरीफ फसलों का है?

    1. धान, गेहूँ, कपास
    2. मक्का, सोयाबीन, सरसों
    3. धान, सरसों, कपास
    4. धान, मक्का, सोयाबीन।

उत्तर– (4) धान, मक्का, सोयाबीन।

10. खरीफ फसलें ……….. में उगाई जाती हैं ?

    1. वर्षा ऋतु
    2. पतझड़
    3. शीत ऋतु
    4. इनमें से कोई नहीं।

उत्तर– (1) वर्षा ऋतु ।

11. रबी फसलें …………. में उगाई जाती हैं ?

    1. वर्षा ऋतु
    2. पतझड़
    3. ग्रीष्म ऋतु
    4. शीत ऋतु।

उत्तर– (4) शीत ऋतु।

12. भूसे से अनाज के दानों को पृथक् करने की विधि को ……….. कहते हैं।

    1. निराई
    2. कटाई
    3. श्रेशिंग
    4. जुताई।

उत्तर– (3) श्रेशिंग।

13. कौन-सा जीव मिट्टी में रहता है ?

    1. मछली
    2. केंचुआ
    3. जोक
    4. कॉकरोच।

उत्तर– (2) केंचुआ।

14. …………. किसान का मित्र है।

    1. कौवा
    2. चूहा
    3. केंचुआ
    4. बिल्ली।

उत्तर– (3) केंचुआ।

15. फलीदार पौधों की जड़ों में पाए जाते हैं-

    1. वायरस
    2. कवक
    3. राइजोबियम बैक्टीरिया
    4. शैवाल।

उत्तर– (3) राइजोबियम बैक्टीरिया।

 

हमने ncert science class 8 mcq chapter 1 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान  करने की कोशिश की है, उम्मीद करते हैं आपको अवश्य ही पसंद आयी होगी।

Read more :-

    1.  ncert-science-class-8-chapter-2-MCQs (सूक्ष्मजीव:मित्र एवं शत्रु)
    2. Chapter-1-solutions-for-class-8-science(फसल उत्पादन एवं प्रबंध)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!